बंगाल चुनाव 2026: 10 मार्च को आ रही है 240 कंपनियां और! जानें आपके जिले में कितनी तैनाती?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव की तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही बंगाल को सुरक्षा घेरे में लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 10 मार्च को राज्य में केंद्रीय बलों की दूसरी खेप यानी 240 अतिरिक्त कंपनियां पहुंच रही हैं। इससे पहले भी 240 कंपनियां राज्य में आ चुकी हैं, जिसका मतलब है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक बंगाल में कुल 480 कंपनियां तैनात हो जाएंगी।

सुरक्षा बलों का समीकरण आयोग के अनुसार, इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़े निर्देश दिए हैं कि हर कंपनी में कम से कम 72 जवान होने चाहिए। 10 मार्च को आने वाली फोर्स में CRPF की 120, BSF की 65, CISF की 16, ITBP की 20 और SSB की 19 कंपनियां शामिल होंगी। सबसे अधिक सुरक्षा बल उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद में तैनात किए जा रहे हैं, जहां दोनों जिलों में कुल 58-58 कंपनियां मौजूद रहेंगी।

किस जिले में कितनी फोर्स? कोलकाता में 18 नई कंपनियों के साथ कुल संख्या 30 हो जाएगी। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर में 14, बीरभूम में 14, पुरुलिया में 15 और हुगली में 13 कंपनियां तैनात होंगी। उत्तर बंगाल के कूचबिहार और मालदा में भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है। इन बलों का मुख्य काम संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च करना और मतदाताओं के बीच सुरक्षा का भरोसा पैदा करना है।

चुनाव की संभावित तारीख राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 17 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। चूंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, इसलिए आयोग को उससे पहले चुनाव संपन्न कराने होंगे। संभावना जताई जा रही है कि कम समय को देखते हुए इस बार चुनाव केवल तीन चरणों में ही कराए जा सकते हैं। 10 मार्च से केंद्रीय बलों की भारी तैनाती इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *