अमेरिका-इजरायल का फाइनल प्रहार! खमेनेई के परिवार के साथ पूरी सैन्य कमान खत्म, अब क्या करेगा ईरान?

मिडिल ईस्ट की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिका ने ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के मुख्यालय पर भीषण हमला कर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दुनिया को कड़ा संदेश देते हुए कहा, “सांप का सिर काट दिया गया है।” इस हमले ने ईरान की सैन्य शक्ति की कमर तोड़ दी है।

47 साल के खून का हिसाब CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हमले का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पिछले 47 वर्षों में 1,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत के लिए IRGC जिम्मेदार था। अमेरिका ने साफ कर दिया कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब IRGC का कोई मुख्यालय अस्तित्व में नहीं बचा है। बयान में कहा गया, “अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और हमने दिखा दिया कि आतंक के आकाओं का अंजाम क्या होता है।”

इजरायल का भी भीषण प्रहार अमेरिका के साथ-साथ इजरायली सेना ने भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल के अनुसार, उन्होंने IRGC के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, एयरफोर्स कमांड सेंटर और आंतरिक सुरक्षा मुख्यालयों को नष्ट कर दिया है। इजरायल का दावा है कि इन हमलों से ईरान की ‘कमांड एंड कंट्रोल’ क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है और उनके कई टॉप मिलिट्री कमांडर मारे गए हैं।

खमेनेई का पूरा परिवार खत्म इस विनाशकारी हमले की सबसे बड़ी खबर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में न केवल खमेनेई, बल्कि उनकी बेटी, दामाद, पोती और उनके मझले बेटे की भी मौत हो गई है। ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व का एक साथ खत्म होना दुनिया भर के लिए चौंकाने वाला है। तेहरान की गलियों में सन्नाटा और खौफ पसरा हुआ है, क्योंकि उनकी सुरक्षा करने वाली मुख्य सेना अब बेबस नजर आ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *