सनी लियोन की 10 साल की बेटी ने किया कमाल! आविष्कार देख फराह खान बोलीं- ‘अपने बच्चों को पीटूंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की बड़ी बेटी निशा कौर वेबर इन दिनों अपनी बुद्धिमानी को लेकर चर्चा में हैं। महज 10 साल की उम्र में निशा ने एक ऐसा टीशू बॉक्स बनाया है, जिसका न केवल पेटेंट लिया गया है बल्कि वह अब एक सफल बिजनेस बन चुका है। निशा के इस आविष्कार को देखकर डायरेक्टर फराह खान भी अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाईं।

क्या है ‘बू बॉक्स’ (Boo Box)? निशा को अक्सर एलर्जी की वजह से छींकें आती थीं और वह इस्तेमाल किए हुए टीशू इधर-उधर फेंक देती थीं। सनी अक्सर उसे कूड़ेदान में टीशू फेंकने के लिए डांटती थीं। इसी डांट से बचने के लिए निशा ने दिमाग लगाया और एक साधारण टीशू बॉक्स के बगल में एक कप चिपका दिया ताकि इस्तेमाल किया हुआ टीशू तुरंत उसी में डाला जा सके। इसी आइडिया को सनी और डेनियल ने ‘बू बॉक्स’ के नाम से लॉन्च किया, जो अब अमेज़न पर ₹999 में उपलब्ध है।

फराह खान की मजेदार प्रतिक्रिया सनी के घर पहुंचीं फराह खान जब निशा की इस कामयाबी के बारे में सुना, तो उन्होंने मजाक में कहा, “यह सब देखकर तो मन कर रहा है कि घर जाकर अपने बच्चों की धुलाई कर दूँ! काश मेरे बच्चे भी कुछ ऐसा आविष्कार करते, तो भविष्य सुरक्षित हो जाता।” सनी ने हंसते हुए बताया कि निशा की कमाई देखकर उसके दोनों छोटे भाई अभी से जलने लगे हैं। फराह ने सनी और डेनियल की परवरिश की जमकर तारीफ की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *