अंटार्कटिका में राजामौली का धमाका! महेश बाबू और प्रियंका की ‘वाराणसी’ रचेगी इतिहास

‘बाहुबली’ और ‘RRR’ के बाद एसएस राजामौली अब भारतीय सिनेमा को उस जगह ले जा रहे हैं जहां आज तक कोई नहीं पहुंचा। राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए अंटार्কটिका का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब किसी भारतीय फिल्म की शूटिंग दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप पर होगी।

सोशल मीडिया पर खुला राज इस खबर की पुष्टि प्रियंका और महेश बाबू के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत से हुई। महेश बाबू ने प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की तारीफ की थी, जिसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, “शुक्रिया दोस्त! अंटार्कटिका में मिलते हैं।” बस, इसी एक लाइन ने फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी और यह साफ हो गया कि राजामौली की टीम दक्षिण ध्रुव (South Pole) जा रही है।

टाइम-ट्रैवल और रहस्यमयी सभ्यता फिल्म ‘वाराणसी’ एक रोमांचक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर है। कहानी के अनुसार, 2027 में एक विशाल एस्टेरॉयड (ग्रहणु) पृथ्वी से टकराएगा, जिससे एक प्राचीन सभ्यता बर्फ के नीचे दब जाएगी। इसी रहस्य को सुलझाने के लिए राजामौली अंटार्कटिका के दुर्गम इलाकों में शूटिंग करेंगे। जिम्बाब्वे और अफ्रीका के जंगलों के बाद अब टीम बर्फ के साम्राज्य में कदम रख रही है।

हॉलीवुड को टक्कर अब तक दुनिया की सिर्फ 5 फिल्मों की शूटिंग अंटार्कटिका में हुई है। ‘वाराणसी’ छठी और पहली भारतीय फिल्म होगी जो इस सूची में शामिल होगी। प्रियंका ने बताया कि फिल्म का 14 महीने का काम पूरा हो चुका है और अप्रैल 2027 में यह बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *