‘शाहजहां को जेल में ही सड़ाकर रखूंगा’, संदेशखाली से शुभेंदु अधिकारी की खुली चुनौती

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जेल में बंद पूर्व TMC नेता शेख शाहजहां पर तीखा हमला बोला। शाहजहां की पुरानी धमकियों का जवाब देते हुए शुभेंदु ने कहा, “उसे जेल के अंदर ही सड़ाकर रखूंगा।”
चुनावी गणित और दावा लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए शुभेंदु ने कहा कि भले ही बशीरहाट सीट TMC ने जीती हो, लेकिन संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में BJP 7,800 वोटों से आगे थी। उन्होंने दावा किया, “मैं आज ही लिख कर दे रहा हूं कि 2026 में संदेशखाली से कमल 20 हजार वोटों के अंतर से जीतेगा। मुझे पता है कि इन पांच द्वीपों पर किस तरह से चुनावी रणनीति बनानी है।”
शाहजहां पर पलटवार शुभेंदु ने शाहजहां के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा, “उसने कहा था कि वह मेरा चमड़ा उतार देगा, लेकिन आज मैं उसके घर के सामने मिठाई खाकर आया हूं। आप लोग बस हिम्मत रखें, मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में परिवर्तन निश्चित है।”