पश्चिम एशिया में युद्ध पर PM मोदी की चिंता, कहा- ‘संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान’

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में पीएम मोदी ने भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत हमेशा से ही विवादों को सुलझाने के लिए ‘बातचीत और कूटनीति’ (Dialogue and Diplomacy) का पक्षधर रहा है।
शांति के लिए कूटनीति का रास्ता प्रधानमंत्री ने कहा, “पश्चिम एशिया के घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय हैं। आतंकवाद और कट्टरवाद केवल हमारे लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।” उन्होंने दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।
भारतीयों की सुरक्षा पर नजर ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार हर देश के साथ संपर्क में है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।