‘शांति के रास्ते से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा भारत’, पश्चिम एशिया के हालात पर PM मोदी का कड़ा रुख

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति का समर्थक रहा है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद भारत में संभावित विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा खतरों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष सतर्कता जारी की है।
दूतावासों और यहूदी स्थलों की सुरक्षा गृह मंत्रालय ने राज्यों को भेजे संदेश में अमेरिका, इजरायल और ईरानी दूतावासों के साथ-साथ चाबाद हाउस और अन्य यहूदी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने को कहा है। आशंका है कि इस्लामिक स्टेट (IS) या अल-कायदा जैसे संगठन पश्चिमी देशों के नागरिकों और उनके ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने वाले अकाउंट्स पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।