दलाल स्ट्रीट पर सुनामी! चंद मिनटों में निवेशकों के ₹17.59 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर बहुत बुरा असर पड़ा। हफ्ते के पहले ही दिन बाजार खुलते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई और महज कुछ ही मिनटों में 17.59 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। बीएसई (BSE) का मार्केट कैप 46.35 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 44.59 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

शेयर बाजार के साथ-साथ भारतीय रुपया भी अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और डॉलर के मुकाबले 91 के पार चला गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा पैसा निकालने की वजह से यह गिरावट आई है। एलएंडटी (L&T) के शेयर करीब 5.69% टूट गए, जबकि इंडिगो, मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसे शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते अभी नए निवेश से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *