खामेनेई की मौत के बाद निफ्टी में भारी गिरावट के संकेत, निवेशकों की नजर में रहेंगे टाटा और अडाणी के ये शेयर

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत ने वैश्विक बाजारों में खलबली मचा दी है। इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Sensex & Nifty) पर देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी के रुझान एक बड़ी गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 25,200 के स्तर से नीचे बंद हुआ था, और आज भी दबाव बने रहने की संभावना है।

इन शेयरों पर रहेगी नजर: आज अडाणी पोर्ट्स (हाइफा बंदरगाह अपडेट), BEL (डिविडेंड की घोषणा), और टाटा मोटर्स (बिक्री में 35% की बढ़ोतरी) जैसे शेयरों में हलचल तेज रहेगी। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ONGC और ऑयल इंडिया जैसे स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। भारती एयरटेल और गूगल की साझेदारी के साथ अडाणी ग्रीन के नए प्रोजेक्ट पर भी निवेशकों की पैनी नजर होगी। युद्ध की स्थिति को देखते हुए बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *