अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे कोहली-रोहित, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आई यह खबर प्रशंसकों के लिए खास है क्योंकि इसी सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। चूंकि ये दोनों दिग्गज अब केवल वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट ही खेलते हैं, इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनका खेलना तय है।

शेड्यूल के अनुसार, अफगानिस्तान की टीम जून में भारत का दौरा करेगी। एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैच 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में आयोजित होंगे। फिलहाल, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले नॉकआउट मुकाबले की तैयारी कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *