‘काउंटिंग के दिन हरा होगा बंगाल!’ होली पर डांस करते हुए कल्याण बनर्जी का शुभेंदु पर हमला

होली के उत्सव में डूबे बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपनी राजनीतिक धार को कम नहीं होने दिया। श्रीरामपुर के राधाबल्लभ मंदिर में आयोजित बसंत उत्सव में कल्याण बनर्जी ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। लेकिन इसी मस्ती के बीच उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गधा’ कह डाला।

कल्याण बनर्जी ने कहा, “बंगाल के लोग जानते हैं कि त्योहार कैसे मनाया जाता है, लेकिन कुछ लोग विभाजन की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि होली का यह रंग तो सिर्फ शुरुआत है, असली जश्न मतगणना (Counting Day) के दिन मनेगा, जब पूरा बंगाल और भारत तृणमूल के ‘हरे रंग’ से सराबोर हो जाएगा। अपनी उम्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल से आज भी जवान हैं और विरोधियों को हराने का जज्बा रखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *