‘अब इनका नाम होगा धरना दीदी’! ममता बनर्जी पर सुकांत मजूमदार का तीखा हमला— ‘अगली बार विपक्ष में बैठना होगा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी के धरने पर तंज कसते हुए सुकांत ने कहा, “दीदी अभी से अभ्यास कर रही हैं क्योंकि बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें विपक्ष की नेता के तौर पर गांधी मूर्ति के नीचे ही बैठना होगा। उनका नाम ही ‘धरना दीदी’ पड़ जाएगा।”
अभिषेक बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए सुकांत ने कहा कि हार के डर से तृणमूल नेताओं की रीढ़ की हड्डी में अब ‘शैत्यप्रवाह’ (शीत लहर) चल रहा है। वहीं, कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने उन्हें ‘बकरी का तीसरा बच्चा’ बताया और कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़े या न लड़े, उनकी हार तय है। सुकांत ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में मृतकों को नौकरी देने के राज्य सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाए और मृत प्रमाण पत्र (Death Certificate) की मांग की।