इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर पीएम मोदी का डंका! 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के नंबर 1 नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाने के बाद, अब पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘सोशल ब्लेड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के किसी भी अन्य सक्रिय राजनेता के पास यूट्यूब पर इतनी बड़ी फॉलोअर बेस नहीं है।

वैश्विक नेताओं से तुलना: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में मोदी से काफी पीछे हैं। ट्रंप के यूट्यूब चैनल पर केवल 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। पीएम मोदी के चैनल पर अब तक 33,824 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं, जिन्हें कुल 800 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

ममता बनर्जी की स्थिति: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल करीब 5 हजार सब्सक्राइबर्स ही हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी के एक्स (X) पर 10.62 करोड़ और फेसबुक पर 5.40 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो उनकी वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *