कोलकाता के पाटुली में नशेड़ियों का आतंक! सरकारी बोर्ड लगी गाड़ी से महिला को मारी टक्कर, 2 गिरफ्तार

होली से ठीक पहले कोलकाता के पाटुली इलाके में नशे में धुत दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि सरकारी बोर्ड लगी एक कार में सवार इन युवकों ने पहले एक कैफे के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारी। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। चश्मदीदों के अनुसार, बहस के दौरान युवकों ने जानबूझकर गाड़ी घुमाई और एक महिला स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना से नाराज भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। पाटुली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वे युवक कौन हैं और सरकारी बोर्ड लगी गाड़ी का इस्तेमाल क्यों कर रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *