रियाद पर गिरे बम, 750 करोड़ के प्राइवेट जेट में परिवार संग सऊदी अरब से निकले क्रिस्टियानो रोनाल्डो
March 3, 2026

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने अब सऊदी अरब को भी अपनी चपेट में ले लिया है। रियाद में हुए हालिया मिसाइल हमलों के बाद, दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए तुरंत सऊदी अरब छोड़ दिया है। रोनाल्डो अपने परिवार के साथ अपने 750 करोड़ रुपये के निजी विमान में सवार होकर यूरोप के लिए रवाना हो गए हैं।
हवा में महल जैसी सुविधाएं: रोनाल्डो का यह निजी जेट दुनिया के सबसे महंगे विमानों में से एक है, जिसे ‘उड़ता हुआ घर’ भी कहा जाता है। 19 सीटों वाले इस आलीशान विमान में सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सऊदी अरब में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण, अल-नासर के लिए खेल रहे रोनाल्डो ने फिलहाल मिडिल ईस्ट से दूर रहने का फैसला किया है।