दिल्ली के पार्क में दरिंदगी! सरेआम प्रेमिका को जड़े 40 थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग

दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानीज पार्क (स्वर्ण जयंती पार्क) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका को सरेआम बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद युवक ने अपना आपा खो दिया और युवती को करीब 30 से 40 थप्पड़ जड़ दिए।

पार्क में मौजूद एक अन्य युवक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। चश्मदीदों के अनुसार, युवक लगातार भद्दी गालियां दे रहा था और युवती बचाव की कोशिश कर रही थी। हैरानी की बात यह है कि पार्क में भीड़ होने के बावजूद कोई भी युवक को रोकने के लिए आगे नहीं आया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *