होली के रंगों में रंगी कारें! टाटा सिएरा से लेकर किया सेल्टोस तक, नए कलर्स ने मचाया धमाल

होली यानी रंगों का त्योहार, और इस बार यह रंग भारतीय ऑटो सेक्टर पर भी चढ़ चुका है। टाटा (Tata), किया (Kia), रेनॉल्ट (Renault) और स्कोडा (Skoda) जैसी कंपनियों ने अपने पुराने कलर्स को छोड़कर अब वाइब्रेंट और ट्रेंडी कलर्स पेश किए हैं।
आइकॉनिक टाटा सिएरा (Tata Sierra) अब ‘अंडमान एडवेंचर’ (ब्राइट येलो) और ‘बंगाल रूज’ (डीप मरून) जैसे शानदार शेड्स में उपलब्ध है। वहीं किया सेल्टोस (Kia Seltos) ने ‘मैग्मा रेड’ और ब्लैक रूफ के साथ अपना स्पोर्टी लुक निखारा है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) का ‘जेड माउंटेन ग्रीन’ (Jade Mountain Green) सबसे खास है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट वाइब देता है। स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) ने भी ‘शिमला ग्रीन’ और ‘चेरी रेड’ जैसे प्रीमियम रंगों के साथ एंट्री की है।
सबसे बड़ी खबर टाटा की ओर से आई है। टाटा पंच EV (Punch EV) के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत बढ़ने के बजाय कम हो गई है। मात्र ९.६० लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार अब और भी किफायती हो गई है। ४६८ किमी की रेंज और ‘लाइफटाइम बैटरी वारंटी’ जैसे फीचर्स इसे इस होली का बेस्ट ‘वैल्यू फॉर मनी’ ऑप्शन बनाते हैं। टाटा का लक्ष्य इस फेस्टिव सीजन में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर खींचना है।