Sanju Samson: जीत के हीरो बने संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! शानदार पारी के बाद ICC की कार्रवाई की तलवार

सालों का इंतजार, टीम से बाहर होने का दर्द और फिर एक ऐसी पारी जिसने दुनिया को खामोश कर दिया। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन में 97* रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही संजू के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मैच के बाद उनके ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन को लेकर आईसीसी (ICC) उन पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
मैदान पर छलका दर्द और दुआ: रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विजयी शॉट लगाने के बाद संजू पिच पर ही बैठ गए। उन्होंने अपना हेल्मेट उतारा और दोनों हाथ फैलाकर आसमान की ओर देखा। संजू का यह अंदाज बता रहा था कि उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कितनी जद्दोजहद की है। मैदान पर उन्हें प्रार्थना करते देखा गया, जिसमें उन्होंने अलग-अलग धार्मिक तरीकों से ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। फैंस उनके इस अवतार के दीवाने हो गए हैं, लेकिन मैच रेफरी को संजू की एक हरकत रास नहीं आई।
क्या है आईसीसी का नियम? विवाद की जड़ संजू का प्रार्थना करना नहीं, बल्कि जोश में आकर अपना हेल्मेट मैदान पर फेंकना है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी खेल के उपकरणों (Equipment) जैसे बैट या हेल्मेट को मैदान पर पटक या फेंक नहीं सकता। इसे आईसीसी के आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन माना जाता है। संजू की यह हरकत ‘लेवल 1’ के अपराध के दायरे में आती है।
हो सकती है बड़ी कार्रवाई: मैच रेफरी इस मामले की जांच कर रहे हैं। यदि संजू को दोषी पाया जाता है, तो उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स भी जोड़े जा सकते हैं। क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि संजू ने यह जानबूझकर नहीं किया, बल्कि यह लंबे समय के मानसिक दबाव का नतीजा था। हालांकि, आईसीसी नियमों के मामले में काफी सख्त है। अब देखना होगा कि सेमीफाइनल से पहले संजू को इस विवाद से कितनी राहत मिलती है।