टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल! वानखेड़े में टीम इंडिया का ‘अग्निपरीक्षा’, क्या इंग्लैंड को धूल चटा पाएंगे सूर्या?

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की बाधा पार करने के बाद अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का मुकाबला खतरनाक इंग्लैंड से होने जा रहा है। भले ही भारत ने अपने घर में मैच खेलना है, लेकिन हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम जिस तरह की फॉर्म में है, उसे देखते हुए यह मुकाबला कांटे का होने वाला है।
आंकड़ों की बाजी: भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 जीते हैं। वर्ल्ड कप की बात करें तो 5 मुकाबलों में भारत 3-2 से आगे है। हालांकि, मौजूदा टूर्नामेंट में विल जैक्स और रेहान अहमद का प्रदर्शन इंग्लैंड को मजबूती दे रहा है।
ताकत और कमजोरी: भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार संजू सैमसन पर है, जिन्होंने पिछले मैच में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन वरुण चक्रवर्ती की खराब इकोनॉमी और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के विल जैक्स आईपीएल की वजह से वानखेड़े की पिच को बखूबी जानते हैं। क्या गंभीर की रणनीति भारत को फाइनल में पहुंचा पाएगी?