बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी २’ का तहलका! ६ दिनों में कमाई २० करोड़ के पार, होली पर हुई छप्परफाड़ कमाई

तमाम विवादों, अदालती कार्यवाहियों और विरोध प्रदर्शनों को पीछे छोड़ते हुए ‘द केरल स्टोरी २: गोज बियॉन्ड’ आखिरकार पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए मील के पत्थर स्थापित कर रही है। खासकर होली की छुट्टियों का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है।

६ दिनों की कमाई का ब्योरा: रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३.५० करोड़ रुपये का बिजनेस किया। मंगलवार (होली) के मुकाबले कमाई में मामूली गिरावट आई है, लेकिन ६ दिनों के बाद ‘द केरल स्टोरी २’ का कुल कलेक्शन २०.१५ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

  • ओपनिंग डे: फिल्म ने केवल ७५ लाख से शुरुआत की थी।
  • वीकेंड का कमाल: दूसरे और तीसरे दिन कमाई बढ़कर क्रमशः ४.६५ करोड़ और ४.७५ करोड़ रुपये हो गई।
  • होली का धमाका: सोमवार को २.५० करोड़ और मंगलवार को ४ करोड़ रुपये की कमाई कर फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत रखी।

विवाद और कोर्ट केस: फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कन्नूर के श्रीदेव नंबूदिरी और कुछ अन्य लोगों ने सीबीएफसी (CBFC) सर्टिफिकेट को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उनका आरोप था कि फिल्म केरल की छवि को गलत तरीके से पेश करती है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्माताओं और पत्रकारों के बीच तीखी बहस भी हुई थी, जब पत्रकारों ने फिल्म में दिखाए गए दावों की सच्चाई पर सवाल उठाए थे। हालांकि, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह का कहना है कि यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और सच्चाई पर आधारित है, राजनीति पर नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *