गर्मी के मौसम में करें नोटों की बारिश! मात्र 3 महीने में 3 लाख कमाने का सुनहरा मौका, शुरू करें यह बिजनेस

जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में कूलर की मांग आसमान छू रही है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए कूलर आज भी गर्मी से राहत पाने का सबसे सस्ता और बेहतर विकल्प है। अगर आप कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो कूलर बेचने का बिजनेस आपके लिए सबसे बेस्ट है।

कैसे होगा मुनाफा? बिजनेस शुरू करने के लिए थोक बाजारों (जैसे हैदराबाद का कोठी या दिल्ली का सदर बाजार) से सीधे माल उठाएं। ब्रांडेड कूलर्स के मुकाबले छोटे ब्रांड या लोकल असेंबल्ड कूलर्स की मांग ज्यादा रहती है क्योंकि वे बजट में फिट बैठते हैं। एक कूलर पर आसानी से 300 से 500 रुपये तक का मार्जिन निकाला जा सकता है।

बिना शोरूम के भी शुरू करें काम: जरूरी नहीं कि आपके पास बड़ी दुकान हो। आप किराए पर एक छोटा गोदाम लेकर फुटपाथ या सड़क किनारे स्टॉल लगाकर भी बिक्री कर सकते हैं। अगर आप रोजाना 10 कूलर भी बेच लेते हैं, तो महीने के अंत में आपकी जेब में 1 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा होगा। गर्मी के इस पीक सीजन में 3 महीने के भीतर 3 लाख रुपये कमाना पूरी तरह संभव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *