खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक; ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत सरकार ने अपनी पहली औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास का दौरा किया और भारत सरकार की ओर से शोक पुस्तिका (Condolence Book) पर हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिकी और इजरायली सैन्य अभियान में खामेनेई की मौत हुई थी, जिसके बाद भारत की ओर से यह पहला आधिकारिक कदम है।

अस्थिर होता विश्व: खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध की आग भड़क उठी है, जिसका असर हिंद महासागर तक देखा जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। फिनलैंड के राष्ट्रपति के साथ एक संयुक्त सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। भारत कानून के शासन और कूटनीति में विश्वास करता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *