कैंसर के खिलाफ बंगाल की बड़ी जंग! अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में लगेगी एचपीवी (HPV) वैक्सीन

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कैंसर की रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी HPV (Human Papillomavirus) वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देती है।

अस्पतालों के लिए नियम: स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अस्पताल इस वैक्सीन के लिए मरीजों से पैसे नहीं ले सकेगा। केंद्र सरकार ने इस अभियान के लिए लगभग 3 लाख वैक्सीन डोज राज्य को भेजी हैं। निजी अस्पतालों को टीकाकरण के लिए हफ्ते में दो दिन (बुधवार और गुरुवार) तय करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, टीकाकरण के बाद मरीजों को 30 मिनट तक निगरानी में रखना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *