रश्मिका-विजय की रिसेप्शन लुक ने जीता दिल! सादगी में भी लगीं ‘नेशनल क्रश’ बेहद गॉर्जियस

साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार हैदराबाद में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया। जहां फैंस को उम्मीद थी कि यह जोड़ा बेहद भारी और शाही कपड़ों में नजर आएगा, वहीं रश्मिका और विजय ने अपनी सादगी से सबको हैरान कर दिया। ‘सिंपल इज ब्यूटीफुल’ के मंत्र को अपनाते हुए इस जोड़ी ने एक ऐसा लुक पेश किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रश्मिका का ट्रेडिशनल अवतार रिसेप्शन के लिए रश्मिका ने एक पारंपरिक लाल रंग की मैसूर सिल्क साड़ी चुनी। इस साड़ी के बॉर्डर पर कॉइन मोटिफ्स और छोटे सुनहरे मोतियों का काम था, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक पेश कर रहा था। उन्होंने भारी गहनों के बजाय गोल्डन टेंपल ज्वेलरी को प्राथमिकता दी, जिसमें एक हार, चांदबाली और कमरबंद शामिल था। बालों में सफेद फूलों का गजरा, माथे पर छोटी सी बिंदी और हल्की सिंदूर के साथ उनका मेकअप बेहद नेचुरल था। उनकी आंखों का मेकअप इस पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।
विजय का सादगी भरा अंदाज विजय देवरकोंडा ने भी अपनी पत्नी के लुक को बखूबी कॉम्प्लीमेंट किया। उन्होंने क्रीम और सफेद रंग का सिल्क शॉर्ट कुर्ता और पारंपरिक ‘मुंडू’ (धोती जैसा पहनावा) पहना था। उनके गले में एक साधारण हार और कलाई पर रिस्टलेट था। इस सादगी भरे लुक में विजय बेहद शालीन और हैंडसम लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर इस कपल की सादगी की जमकर तारीफ हो रही है। अगर आप भी किसी खास मौके पर बिना ज्यादा तामझाम के गॉर्जিয়াস दिखना चाहती हैं, तो रश्मिका का यह लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकता है।