बंगाल चुनाव 2026: एक्शन मोड में चुनाव आयोग! हाई-प्रोफाइल बैठक में शांतिपूर्ण मतदान का बना मास्टरप्लान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनाव आयोग ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लेना था।
वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा बैठक में सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर, डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर, डायरेक्टर जनरल और प्रिंसिपल सेक्रेटरी जैसे शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। इनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ने भी हिस्सा लिया। चुनाव आयोग ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों (Enforcement Agencies) के नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखें।
सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर आयोग ने मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध धन के प्रवाह को रोकने और शराब या अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी पर अंकुश लगाने पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग का स्पष्ट संदेश है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को बिना किसी डर के मतदान करने का सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।