आत्महत्या या मानसिक प्रताड़ना? ससुराल वालों की धमकी और पुलिस के व्यवहार ने ली दो युवकों की जान

ससुराल वालों की फिरौती से तंग आकर युवक ने दी जान जलगांव जिले के भटखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौरव ज्ञानेश्वर बड़गुजर नामक युवक ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में गौरव ने अपनी सास अनीता, साली गौरी और साले भाटू गरुड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरव का कहना था कि ये तीनों पैसों के लिए उसे लगातार धमका रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर: पुलिस की बदसलूकी बनी युवक की मौत का कारण? इंदौर के ताप्ती कॉम्प्लेक्स में 23 वर्षीय राज माकवाना ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने राज को सरेआम थप्पड़ मारा, जिससे वह बुरी तरह डर गया और अपमानित महसूस करने लगा। राज की बहन ने बताया कि भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था, फिर भी पुलिस ने रहम नहीं किया। हालांकि, पुलिस मारपीट के आरोपों से इनकार कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *