स्कूल की परीक्षा के तुरंत बाद हुआ प्रसव! डायग्नोस्टिक सेंटर के बाथरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

तेलंगाना के नगरकर्नूल से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहाँ १६ साल की एक छात्रा ने स्कूल की परीक्षा देने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डायग्नोस्टिक सेंटर के बाथरूम में डिलीवरी के बाद छात्रा ने नवजात को डस्टबिन में छिपाकर भागने की कोशिश की।
क्या है पूरा मामला? छात्रा परीक्षा देने के बाद जब घर लौटी, तो उसने अपनी माँ से पेट में तेज दर्द की शिकायत की। माँ उसे पास के अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दी। जब वे डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे, तो छात्रा बाथरूम जाने के बहाने अंदर गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई।
पुलिस की जांच शुरू: संदेह होने पर जब सेंटर के कर्मचारियों ने जाँच की, तो वहाँ नवजात बच्चा मिला। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर छात्रा और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इतनी कम उम्र में छात्रा गर्भवती कैसे हुई और क्या इसमें कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है।