भारत में तेल संकट की आहट! कच्चे तेल की कमी से MRPL रिफाइनरी बंद? जानें क्या है सच
March 5, 2026

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कच्चे तेल की कमी के कारण भारत की दिग्गज कंपनी ‘मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड’ (MRPL) ने अपना रिफाइनरी परिचालन बंद कर दिया है। यह रिफाइनरी रोजाना ३ लाख बैरल तेल प्रोसेस करती थी, जिसके बंद होने से देश में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
हॉरमुज का संकट और भारत: भारत अपनी जरूरत का ५० प्रतिशत तेल हॉरमुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात करता है। ईरान द्वारा इस मार्ग को अवरुद्ध करने के बाद सऊदी और कुवैत से आने वाली सप्लाई ठप हो गई है। बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पहले ही ८३ डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं। अगर रिफाइनरी इसी तरह बंद रही, तो भारत का आयात बिल हजारों करोड़ रुपये बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।