१२,५०० करोड़ के मालिक बने किंग खान! शाहरुख की इन ३ चालों ने उन्हें बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा ‘बिजनेसमैन’

शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के बादशाह नहीं हैं, बल्कि वे बिजनेस की दुनिया के भी बेताज बादशाह बन चुके हैं। हुरून इंडिया रिच लिस्ट २०२५ के अनुसार, शाहरुख की कुल संपत्ति लगभग १२,४९० करोड़ रुपये ($१.४ बिलियन) तक पहुंच गई है।

अमीर बनने के राज: शाहरुख की सफलता के पीछे उनकी सूझबूझ वाली इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी है। उन्होंने आईपीएल टीम KKR में उस समय पैसा लगाया जब इसकी शुरुआत हुई थी, और आज उसकी वैल्यू ५० गुना बढ़ चुकी है। इसके अलावा, उनका घर ‘मन्नत’, जिसे उन्होंने कौड़ियों के भाव खरीदा था, आज ३०० करोड़ की प्रॉपर्टी है। विशेषज्ञों का कहना है कि शाहरुख फाइनेंस और मार्केट की बारीकियों को बखूबी समझते हैं, जो उन्हें एक अभिनेता से ऊपर उठाकर एक सफल उद्योगपति बनाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *