शेयर बाजार में हाहाकार! ईरान-इजरायल युद्ध के चलते १० महीने के निचले स्तर पर सेंसेक्स

मध्य पूर्व में गहराते युद्ध के संकट ने भारतीय शेयर बाजार की कमर तोड़ दी है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स १,१२२ अंकों की गिरावट के साथ ७९,११६ पर बंद हुआ, जो पिछले १० महीनों का सबसे निचला स्तर है।

गिरावट के मुख्य कारण: विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका और वैश्विक अनिश्चितता ने निवेशकों का मनोबल तोड़ दिया है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी २% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी जैसे बड़े शेयर घाटे में रहे, जबकि इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *