ममता सरकार का बड़ा धमाका! सामान निर्यात में बंगाल निकला पूर्वी भारत में अव्वल, ओडिशा-बिहार पिछड़े

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी सरकार के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष २०२४-२५ में पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत में ‘निर्यात का हब’ बनकर उभरा है। ११ प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंगाल ने १.०७ लाख करोड़ रुपये का सामान निर्यात किया है।

बाकी राज्यों का हाल: निर्यात के मामले में जहां भाजपा शासित ओडिशा (-१३.५%) और बिहार (-১১%) की रफ्तार कम हुई है, वहीं बंगाल की अर्थव्यवस्था ने उड़ान भरी है। दार्जिलिंग चाय, बासमती चावल, चमड़े के सामान और हस्तशिल्प की अंतरराष्ट्रीय मांग ने राज्य की जीडीपी को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डेटा उन आरोपों का जवाब है जिनमें कहा गया था कि राज्य में उद्योगों की कमी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *