सिंपल आलू दम को कहें बाय-बाय! घर पर बनाएं चटपटा ‘अचारी आलू दम’, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

क्या आप रोज़ाना के बोरिंग आलू दम से थक चुके हैं? अगर हाँ, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक खास रेसिपी—’अचारी आलू दम’ (Achari Alur Dom)। इसका तीखा और चटपटा स्वाद आपकी डिनर टेबल की रौनक बढ़ा देगा। इसे रोटी, पूरी या पराठे के साथ परोसा जा सकता है।
सामग्री: आलू (१०-१२ उबले हुए), दही (आधा कप), अचार का तेल (डेढ़ चम्मच), अदरक पेस्ट (१ चम्मच), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, चीनी, तेज पत्ता और तड़के के लिए जीरा, सौंफ और सरसों।
विधि: सबसे पहले उबले हुए आलू छीलकर हल्के फ्राई कर लें। अब एक बाउल में दही, हींग, अचार का तेल, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर का गाढ़ा पेस्ट बना लें। कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, सरसों, सौंफ और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं। इसमें अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। अब गैस की आंच धीमी करके दही का मिश्रण डालें। ५ मिनट भूनने के बाद फ्राई किए हुए आलू मिला दें। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे, तब नमक, चीनी और हरी मिर्च डालें। हल्का गरम पानी डालकर इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।