UPSC CSE 2025 Result: चित्तौड़गढ़ के अनुज ने किया टॉप, राजेश्वरी सुवे बनीं महिला टॉपर; देखें पूरी लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। अनुज की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई के बाद देश की सबसे कठिन परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
डॉक्टर से IAS बनने तक का सफर: अनुज अग्निहोत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के कोटा के एम बी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने जोधपुर एम्स (AIIMS Jodhpur) से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और अपनी मेहनत के दम पर आज वे देश के प्रशासनिक ढांचे का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
महिलाओं का शानदार प्रदर्शन: इस साल की परीक्षा में महिलाओं ने भी शानदार सफलता हासिल की है। तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और वे महिला वर्ग में टॉपर रही हैं। राजेश्वरी इससे पहले तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TMPSC) में डिप्टी कलेक्टर के रूप में टॉप कर चुकी हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर आकांक्ष धुल रहे हैं। टॉप 10 में तीन महिलाओं ने अपनी जगह पक्की की है।
परीक्षा के मुख्य आंकड़े: UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,087 रिक्तियों के सापेक्ष 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- चयनित उम्मीदवार: 958 (सामान्य: 317, ओबीसी: 306, EWS: 104, ST: 73)।
- पद विवरण: चयनित उम्मीदवारों में से 180 को IAS, 150 को IPS, 55 को IFS और अन्य को ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा। यह मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच इंटरव्यू राउंड चला था। अनुज की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और राजस्थान में खुशी का माहौल है।