केपी ओली को दी कड़ी चुनौती: बालेन शाह की कमाई का जरिया सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि यह बिजनेस भी है

नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। काठमांडू के पूर्व मेयर और मशहूर रैपर बालेंद्र शाह, जिन्हें दुनिया ‘बालेन शाह’ के नाम से जानती है, नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। ५ मार्च २०२६ को हुए आम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ (RSP) को जबरदस्त बढ़त मिली है। बालेन शाह खुद झापा-५ सीट पर दिग्गज नेता केपी शर्मा ओली को पछाड़ते हुए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
बालेन शाह की संपत्ति और करियर: बालेन शाह केवल एक राजनेता नहीं हैं, बल्कि वे एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर और प्रसिद्ध संगीतकार भी हैं। उन्होंने कर्नाटक (भारत) की विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से एमटेक किया है। उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ५० से ६० मिलियन नेपाली रुपये आंकी गई है। उनकी मासिक आय ३ लाख रुपये से अधिक है।
कमाई के मुख्य स्रोत:
- इंजीनियरिंग और निर्माण: वे ‘बालेन कंसल्टिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के एमडी हैं। उनका मुख्य व्यवसाय निर्माण और तकनीकी परामर्श है।
- संगीत और रैप: नेपाल के हिप-हॉप जगत में उनका बड़ा नाम है। कॉन्सर्ट, टीवी शो और यूट्यूब से वे मोटी कमाई करते हैं।
- सोशल मीडिया: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके ३.৫ मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनकी ब्रांड वैल्यू और आय का बड़ा हिस्सा हैं।
बालेन शाह का सादा जीवन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है। हालांकि, हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान ४० मिलियन रुपये की महंगी कार को लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन रुझान बता रहे हैं कि नेपाल की ‘जेन-जी’ पीढ़ी पुराने नेताओं के बजाय इस नए चेहरे को चुनने का मन बना चुकी है।