टी-२० वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद जाने के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से मोदी स्टेडियम पहुंचना हुआ आसान

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-२० वर्ल्ड कप २०२६ का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा करने पर हैं। इस रोमांचक मैच को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है। फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिमी रेलवे (Western Railway) ने मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच दो विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

स्पेशल ट्रेनों का विवरण: विमान किराए में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने दर्शकों के लिए तेजस और अन्य एसी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है:

  • तेजस एसी सुपरफास्ट (०९०२७/०९०२৮): यह ट्रेन शनिवार रात ११:४५ बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और रविवार सुबह ८:३० बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में यह सोमवार तड़के ३:०० बजे अहमदाबाद से चलकर सुबह ११:१५ बजे मुंबई लौटेगी।
  • एसी स्पेशल (०९०२১/०९०২২): यह रविवार सुबह ६:२० बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और दोपहर १२:४० बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। फाइनल मैच के बाद वापसी की ट्रेन सोमवार तड़के ३:१० बजे अहमदाबाद से रवाना होकर सुबह ९:४५ बजे मुंबई पहुंचेगी।

बुकिंग की जानकारी: शनिवार रात वाली ट्रेन की बुकिंग शुक्रवार से ही शुरू हो गई है, जबकि रविवार वाली ट्रेन की बुकिंग शनिवार सुबह से की जा सकेगी। रेलवे का मानना है कि इन ट्रेनों से उन फैंस को बड़ी मदद मिलेगी जो हवाई यात्रा का महंगा खर्च नहीं उठा सकते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *