बंगाल में SSC ग्रुप-डी परीक्षार्थियों का फूटा गुस्सा! ट्रेनें रद्द होने से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर!

पश्चिम बंगाल में आज हो रही SSC ग्रुप-डी परीक्षा के दिन रेलवे की एक गलती ने हजारों छात्रों के सपनों पर पानी फेरने की स्थिति पैदा कर दी है। हावड़ा और बर्धमान रेल मंडल में मेंटेनेंस कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए निकले छात्र स्टेशनों पर फंस गए हैं।

छात्रों की परेशानी: आज की परीक्षा के लिए करीब ८ लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सुबह ६ बजे से घर से निकले छात्रों को जब पता चला कि ट्रेनें रद्द हैं, तो स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का कहना है कि जब परीक्षा की तारीख महीनों पहले तय थी, तो रेलवे ने इसी दिन ब्लॉक क्यों लिया? कई छात्र अब सड़क मार्ग का सहारा ले रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण बसें भी कम पड़ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *