दोस्ती का कत्ल, पूर्व पत्नी को गिफ्ट: ढाई लाख के लिए ७ साल पुराने दोस्त को जंगल में काटा!

कर्नाटक के चिकमगलूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को खुश करने और उसे महंगे उपहार देने के लिए अपने ७ साल पुराने जिगरी दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी शफी ने अपने दोस्त पुत्तुराजू को २.५ लाख रुपये के लिए मौत के घाट उतार दिया।

साजिश और हत्या: १९ फरवरी की रात शफी ने पुत्तुराजू को लालच दिया कि पास के फाइनेंस ऑफिस में सोने की नीलामी हो रही है। पुत्तुराजू २.५ लाख रुपये लेकर शफी की बाइक पर बैठ गया। जंगल के रास्ते में शफी ने धारदार हथियार से पुत्तुराजू पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर पैसे लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि इस खून के पैसों से शफी ने अपनी पूर्व पत्नी को ६० हजार रुपये नकद दिए और एक नया टीवी भी खरीद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *