बंगाल में संवैधानिक ‘युद्ध’: राष्ट्रपति के बयान पर ममता का पलटवार, मोदी-शाह ने घेरा!
March 8, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल आ गया है। राष्ट्रपति द्वारा ‘संथालों को रोके जाने’ की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति के जरिए राजनीति बेची जा रही है। इसके जवाब में पीएम मोदी और अमित शाह ने टीएमसी को ‘आदिवासी विरोधी’ करार दिया है। सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर संवैधानिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया है, जबकि सीपीआई (एम) ने इसे संवैधानिक पदों का राजनीतिकरण बताया है।