मार्च में ही ‘लू’ जैसे हालात! शिमला से गुलमर्ग तक गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में पारा ३५ के पार!
March 8, 2026

उत्तर-पश्चिम भारत में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में तापमान सामान्य से ७ डिग्री ऊपर यानी ३५.७ डिग्री तक पहुंच गया है। ताज्जुब की बात यह है कि शिमला और गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों में भी पारा सामान्य से ८-९ डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। जहां उत्तर भारत तप रहा है, वहीं बंगाल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। कोलकाता में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा।