बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान: “जनता जल्द उखाड़ फेंकेगी टीएमसी सरकार!” महिला दिवस पर गरजे पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर सीधा प्रहार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “एक तरफ पूरा देश महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है, तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर न केवल संविधान बल्कि पूरे संथाल समुदाय का अपमान किया है। पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता जल्द ही इस सरकार का पतन सुनिश्चित करेगी।”

इस बीच, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार बेहद सख्त रुख अपना रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव से रविवार शाम ५ बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार, ‘ब्लू बुक’ (सुरक्षा नियमों की गुप्त संहिता) के नियमों की अनदेखी करने के आरोपों पर नबन्ना (राज्य सचिवालय) को सफाई देनी होगी। शौचालय में पानी की कमी और रास्ते में गंदगी जैसे मुद्दों पर अमित शाह के मंत्रालय ने बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *