कोलकाता की सड़कों पर उतरीं ‘राष्ट्रपति’! रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ हाथ में करछुल और बेलन लेकर अनोखा प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोलकाता की सड़कों पर एक हैरान कर देने वाला नजारा दिखा। कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्वयं ‘राष्ट्रपति’ द्रौपदी मुर्मू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आईं। दरअसल, यह महिला कांग्रेस का एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन था, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अनिमा बाला ने राष्ट्रपति का रूप धारण कर केंद्र सरकार की नीतियों को चुनौती दी।

हाथ में करछुल और रसोई के बर्तन लेकर ‘प्रतीकात्मक राष्ट्रपति’ के नेतृत्व में निकली इस रैली में महिलाओं ने गैस सिलेंडर के साथ जोरदार नारेबाजी की। पश्चिम बंगाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्राबंती सिन्हा ने कहा, “एक तरफ नारी शक्ति की बात की जाती है, दूसरी तरफ गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ा जा रहा है।” इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 2047 के बड़े सपनों के बजाय सरकार को आज की महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर काम करने वाली श्रमिक महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *