रील्स की लत ने उजाड़ा घर! 2 बच्चों को छोड़कर गायब हुई ‘रिल स्टार’ बीवी, सदमे में पति

सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ बनाने का जुनून किस कदर एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर सकता है, इसका ताजा उदाहरण मालदा के हरिश्चंद्रपुर में देखने को मिला है। एक प्रवासी मजदूर की पत्नी पिछले 14 दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर रील बनाने की शौकीन थी और इसी चक्कर में वह किसी अजनबी के जाल में फंसकर घर छोड़कर भाग गई है।

क्या है पूरा मामला? पीड़ित पति ओडिशा में मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले जब वह बीमार होकर घर लौटा, तो उसकी पत्नी ने अगले ही दिन अपनी बहन के घर जाने की बात कही और घर से निकल गई। शाम तक वापस न लौटने पर जब तलाश शुरू हुई, तो पता चला कि वह अपनी बहन के घर पहुंची ही नहीं थी। घर की अलमारी चेक करने पर पता चला कि वह स्वंय सहायता समूह के 55 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है।

सोशल मीडिया और रील का कनेक्शन: पति के अनुसार, जब वह ओडिशा में था, तब भी उसकी पत्नी का फोन अक्सर ‘बिजी’ रहता था। वह दिन भर इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए रील बनाती थी। पड़ोसियों का भी मानना है कि रील बनाने के दौरान ही उसकी पहचान किसी ऐसे शख्स से हुई, जिसने उसे भागने के लिए उकसाया। अब दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले पिता के कंधों पर है, जो अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

पुलिस की कार्रवाई: हरिश्चंद्रपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चंचल अनुमंडल पुलिस अधिकारी सोमनाथ साहा ने बताया कि हुलिए और फोटो के आधार पर आसपास के थानों और बिहार सीमा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिवार में डर और तनाव का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *