टीम इंडिया की जर्सी में मेसी! अर्जेंटीना से आया जादुई संदेश, नीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम को किया सपोर्ट!

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज इतिहास का गवाह बना। टी-२० वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले हुए क्लोजिंग सेरेमनी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जब ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन ने मंच संभाला, तो १ लाख से ज्यादा दर्शकों की भीड़ झूम उठी। उनके साथ सुखविंदर सिंह और फाल्गुनी पाठक की जादुई आवाजों ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। गृह मंत्री अमित शाह और बॉलीवुड के बड़े सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह में चार चांद लगा दिए।

स्टेडियम के बाहर और अंदर की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने आग लगा दी है— जिसमें लियोनेल मेसी भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। एडिडास इंडिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘थ्री-स्ट्राइप्स वर्ल्ड चैंपियंस पर अच्छे लगते हैं। गो टीम इंडिया!’ मेसी का यह अवतार देखकर भारतीय प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं और इसे भारत की जीत का शुभ संकेत मान रहे हैं।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, लेकिन अब वे स्कोर को कम से कम पर रोकने की कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ स्टैंड्स में टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। आंकड़ों के लिहाज से इस मैदान पर भारत का पलड़ा भारी है, और रिकी मार्टिन के गानों से शुरू हुई यह शाम भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय की ओर बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *