अहमदाबाद में टॉस की जंग हारा भारत! वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करेगी सूर्या की सेना!

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले का काउंटडाउन खत्म हो चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। टॉस की अहम भूमिका वाले इस मैच में किस्मत कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ रही। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया है।

अहमदाबाद का यह मैदान साल 2023 से भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बुरा सपना रहा है, लेकिन आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया उस ‘अपशकुन’ को खत्म करने के इरादे से मैदान में है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड की टीम भी उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है। अब देखना यह है कि क्या जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कीवियों के बल्लेबाजों को रोकने से पहले भारतीय बल्लेबाज बोर्ड पर कितना बड़ा स्कोर टांग पाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *