एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’: महिलाओं के लिए ट्रेनिंग के साथ हर महीने ७,००० रुपये कमाने का मौका!

भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नई योजनाएं ला रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित करना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। खास बात यह है कि ट्रेनिंग की अवधि के दौरान भी महिलाओं को घर चलाने के लिए मासिक स्टाइपेंड (Stipend) दिया जाएगा।
बीमा सखी योजना के तहत चयनित महिलाओं को पहले साल ७,००० रुपये प्रति माह का पारिश्रम मिलेगा। दूसरे साल यह राशि ६,००० रुपये और तीसरे साल ५,০০০ रुपये प्रति माह होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं फुल-टाइम एजेंट के तौर पर काम कर सकेंगी और अपनी पॉलिसी सेल पर कमीशन कमा सकेंगी। इस योजना के लिए किसी विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है, केवल १०वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा १८ से ७० वर्ष रखी गई है।
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए पास की एलआईसी शाखा (Branch) में जाना होगा, जबकि ऑनलाइन के लिए एलआईसी की वेबसाइट (https://licindia.in/test2) पर जाकर ‘बीमा सखी’ लिंक पर क्लिक करना होगा। फॉर्म के साथ १०वीं का सर्टिफिकेट और आयु प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।