महिला दिवस पर खुद से करें सेहत का वादा! इन ५ आसान योगासनों से दूर होगी हर बीमारी, देखें सही तरीका

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस २०२६ के अवसर पर आज की महिलाओं के लिए सबसे बड़ा संकल्प अपनी सेहत का ध्यान रखना होना चाहिए। घर और बाहर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाएं अक्सर अपने शरीर की अनदेखी कर देती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिन भर में केवल २०-३० मिनट का योग और सही खान-पान हार्मोनल संतुलन और मानसिक शांति के लिए अनिवार्य है।
शरीर को ऊजार्वान बनाने वाले ५ प्रमुख आसन १. बालासन (Child Pose): यह आसन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत देता है। २. मार्जरीआसन (Cat-Cow Pose): रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन के लिए और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए यह आसन सबसे प्रभावी है। ३. वीरभद्रासन (Warrior Pose): यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है। ४. वृक्षासन (Tree Pose): मानसिक एकाग्रता और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। ५. भुजंगासन (Cobra Pose): डेस्क पर घंटों बैठने के कारण होने वाले पीठ दर्द को दूर करने और थायराइड ग्रंथि को सक्रिय रखने में यह मदद करता है।
डाइट और ‘मून मिल्क’ का जादू व्यायाम के साथ पोषण भी जरूरी है। अखरोट और समुद्री मछली में पाया जाने वाला ओमेगा-३ फैटी एसिड चिंता कम करने में सहायक है। रात को गहरी नींद और तनाव मुक्ति के लिए ‘मून मिल्क’ यानी अश्वगंधा वाला गर्म दूध पीने की आदत डालें। यह आपके शरीर को भीतर से रिपेयर करता है। इस महिला दिवस पर एक नया संकल्प लें—स्वस्थ रहें, खुश रहें।