ईरान में महाविनाश! आसमान से बरसेगा तेजाब? तेल डिपो पर हमलों के बाद तेहरान में एसिड रेन का रेड अलर्ट!

पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका की ओर से मिसाइल हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेहरान के आसपास के प्रमुख तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों को निशाना बनाकर किए गए भीषण हमलों ने शहर को नरक में तब्दील कर दिया है। लगातार हो रहे धमाकों से न केवल जान-माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि तेहरान का पर्यावरण भी पूरी तरह से जहरीला हो चुका है।

इन हमलों के कारण हवा में हाइड्रोकार्बन, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसों की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है। प्रशासन ने अब तेहरान में ‘एसिड रेन’ (तेजाबी बारिश) की गंभीर चेतावनी जारी की है। विस्फोटों से निकला काला धुआं और जहरीली गैसें बादलों के साथ मिलकर एसिड बना रही हैं, जो किसी भी समय बारिश के रूप में धरती पर गिर सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश त्वचा में जलन, गंभीर खुजली और सांस लेने में तकलीफ का कारण बनेगी। सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड का यह मिश्रण फेफड़ों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों को घरों के अंदर रहने और बाहरी गतिविधियों को पूरी तरह बंद करने की सलाह दी है। युद्ध की आग के बीच अब यह ‘विष-वर्षा’ ईरान के लिए एक नया और भयानक संकट बनकर उभरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *