पनीर भूल जाएंगे जब बनाएंगे यह ‘दही-मसाला सोया चंक्स’, कम समय में तैयार लाजवाब रेसिपी!

घर में जिस दिन शाकाहारी खाना बनता है, अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि क्या खास बनाया जाए। अगर घर में पनीर नहीं है, तो सोयाबीन की यह चटपटी रेसिपी आपके लिए बेस्ट है।

सामग्री:

  • सोया बड़ी: २०-२५ पीस
  • दही: २ बड़े चम्मच
  • साबुत काली मिर्च: ८-१०
  • सूखी लाल मिर्च: ३-৪
  • अदरक और लहसुन: स्वादानुसार
  • मसाले: हल्दी, धनिया, गरम मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)
  • तेल और नमक: आवश्यकतानुसार
  • गार्निश के लिए: हरा धनिया और बारीक कटा प्याज

बनाने की विधि: सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लें और पानी निचोड़कर अलग रख दें। अब एक ब्लेंडर में दही, काली मिर्च, सूखी मिर्च, अदरक-लहसुन और सभी पिसे हुए मसालों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और सोयाबीन को थोड़ा नमक-हल्दी के साथ फ्राई कर लें। अब तैयार मसाला पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। अंत में थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से धनिया पत्ता और प्याज डालकर गर्मागर्म चावल या पराठे के साथ परोसें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *