ऑनलाइन प्यार में अंधी सनक! सगी बहन पर किए ৮৪ वार, मां को ‘सरप्राइज’ के बहाने बुलाकर जान लेने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंजीनियर भाई ने अपनी जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। ২৫ वर्षीय हार्दिक ने अपनी बहन हिमशिखा पर चाकू से ৮৪ वार किए, क्योंकि वह उसके ऑनलाइन रिलेशनशिप का विरोध करती थी। यह घटना मुरादाबाद के बुद्ध विहार इलाके में शुक्रवार को हुई। बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक ने अपनी माँ नीलिमा को भी मारने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, हार्दिक पिछले डेढ़ साल से इंस्टाग्राम के जरिए पुणे की एक युवती के संपर्क में था। वह अपनी नौकरी छोड़कर दिन भर उसी से बात करता था और यूट्यूब कंटेंट बनाता था। उसकी बहन हिमशिखा उसे करियर पर ध्यान देने और इस आभासी दुनिया से बाहर निकलने की सलाह देती थी। इसी बात से नाराज होकर हार्दिक ने रसोई के चाकू से बहन के दिल, फेफड़े और किडनी तक को छलनी कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद हार्दिक ने अपनी माँ को ऑफिस से घर बुलाया और कहा कि वह उन्हें एक ‘सरप्राइज’ देना चाहता है। माँ जैसे ही घर पहुंची, उन्होंने बिस्तर पर अपनी बेटी की खून से लथपथ लाश देखी, जिसके बाद हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया। माँ किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भागीं। पुलिस ने आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि अकेलापन और सोशल मीडिया का जुनून युवक को मानसिक विक्षिप्तता की ओर ले गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *