ईशान किशन और अदिति हुंडिया की ‘किस’ वायरल! वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा प्यार का जादू

अहमदाबाद में भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न की कई तस्वीरें सामने आईं, लेकिन ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद अदिति ने सीधे मैदान पर जाकर ईशान को गले लगाया और उन्हें चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
अदिति हुंडिया एक मशहूर मॉडल और उद्यमी हैं। वह २०१८ में ‘मिस दिवा’ का खिताब जीत चुकी हैं और २०१७ की फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही हैं। जयपुर की रहने वाली अदिति और ईशान के रिश्ते की खबरें २०१९ आईपीएल के दौरान ही शुरू हो गई थीं, लेकिन इस वर्ल्ड कप फाइनल ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। २९ वर्षीय अदिति पेशे से अब अपना फैशन ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं। फैंस इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री को देखकर काफी खुश हैं और उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं।